ग्रह शांति हेतु वैदिक ब्राह्मण द्वारा पूजन
ब्रह्मांडीय ऊर्जाओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, और जब ग्रहों की स्थितियां प्रतिकूल होती है, तो जीवन में संघर्ष, रोग और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ता है। भारतीय मनीषियों ने इन प्रतिकूलताओं को दूर करने के लिए 'वेदोक्त शांति विधान' को सर्वोत्तम मार्ग बताया है। हमारे यहाँ ग्रह शांति की प्रक्रिया केवल एक कर्मकांड नहीं, बल्कि श्रद्धा और शास्त्रोक्त विधि का संगम है। जब एक निष्ठावान् और वैदिक ब्राह्मण द्वारा शुद्ध उच्चारण के साथ मन्त्रों की आहुति दी जाती है, तो उत्पन्न होने वाली ध्वन्यात्मक तरंगें वातावरण से नकारात्मकता का शोधन कर तथा हवन से निकलने वाली ऊर्जायें जातक के जीवन में शुभता, आरोग्यता और शांति का संचार करती है। हमारे इस प्रकल्प के अंतर्गत नवग्रहों शांति, महामृत्युंजय जप, और विभिन्न दोषों के निवारण हेतु तदनुकूल विशिष्ट यज्ञानुष्ठान किए जाते हैं। इन अनुष्ठानों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की शुद्धता और वेदों के नियमों का कठोरता से पालन किया जाता है, ताकि मंत्रों की शक्ति का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके। चूंकि वेद मन्त्रों में एक स्वर के अपराध से भी अर्थ अनर्थ में बदल जाता है, अतः ग्रहों की प्रतिकूलता को अनुकूलता में बदलने और जीवन में सुख-समृद्धि की पुनर्स्थापना हेतु ग्रह शांति इत्यादि के लिए आप हमारे वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा शास्त्रोक्त यज्ञानुष्ठान हेतु संपर्क कर सकते हैं।
अभी संपर्क करें
हमारे संतुष्ट ग्राहकों की राय
लक्ष्मण द्विवेदी
परंपरागत ज्योतिष एवं वास्तु ने मुझे प्राचीन ज्ञान से जोड़कर भगवद् गीता के माध्यम से जीवन के लिए मूल्यवान मार्गदर्शन दिया है।
लक्ष्मण द्विवेदी
आरती कृष्णन
परंपरागत ज्योतिष एवं वास्तु के पॉडकास्ट सच में प्रेरणादायक हैं। भगवद् गीता पर चर्चा और उसके सिद्धांतों को रोज़मर्रा के जीवन में अपनाने की सीख ने मेरे जीवन को सकारात्मक रूप से बदल दिया है। Via Veda प्राचीन ज्ञान और आधुनिक चुनौतियों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है। हमारे साथ आत्म-खोज और परिवर्तन की इस यात्रा की शुरुआत करें।
आरती कृष्णन
प्रिया गुप्ता
मेरा परामर्श अनुभव बेहद ज्ञानवर्धक रहा। मुझे जो मार्गदर्शन मिला, वह सूझबूझ भरा और मेरे जीवन से जुड़ा हुआ था। Via Veda के पेशेवर सलाहकारों की वजह से यह ज्ञान ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो पाया।