Traditional astro vastu

।।श्रीः।।
ज्योतिषां पतये नमः।।

शिक्षा के लिए उचित मार्ग

शिक्षा केवल सूचनाओं का संग्रह नहीं, अपितु वह प्रकल्प है जो मनुष्य को मनुष्य बनाकर, अन्दर छिपी संभावनाओं को जाग्रत कर उसे आत्म-निर्भर बनाने में सहायता करता है। आधुनिक युग में बाल्यकाल से ही बच्चों के पठन-पाठन सम्बंधित चिंता अभिभावक को तथा छात्र को भी लगी रहती है। चिंताएं यह रहती है कि इस मार्ग से पढ़ने पर सफलता मिलेगी वा दूसरे से! परन्तु ज्योतिषीय विज्ञान इन समस्त समस्याओं का निराकरण करते हुए बच्चों के गुण एवं मेधा अनुरूप मार्ग प्रशस्त करता है । इस विद्या अर्जन की सफलता के नैसर्गिक कारक बुध एवं बृहस्पति हैं, जिनकी कुंडली में शुभ स्थिति ही मेधा, विवेक एवं वाक् कौशल का आधार बनती है। वहीं सूर्य आत्म बल को प्रदर्शित कर पथ प्रदर्शक बनता है, तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए शनि का योगकारक होकर पंचम या दशम भाव से संबंध बनाना होता है, वहीं मंगल प्रधान जातक को सैन्यपद, सिविल इंजीनियरिंग और राहु का प्रभाव केमिकल या मैकेनिकल के क्षेत्र में सफल बनाता है। ग्रहों के अंशबल और षड्बल का सूक्ष्म विश्लेषण यह स्पष्ट कर देता है कि छात्र को उच्च शिक्षा के मार्ग पर जाना चाहिए या तकनीकी कौशल के माध्यम से व्यावसायिक जीवन का आरंभ करना चाहिए। गलत विषय का चुनाव भविष्य की प्रगति में बाधक बन सकता है, इसलिए ग्रहों की महादशा और अंतर्दशा को ध्यान में रखकर ही करियर का पथ चुनना श्रेयस्कर है। अतः अपनी जन्मकुंडली के आधार पर शिक्षा के सही मार्ग और विषय के उचित चयन हेतु आप शास्त्रोक्त ज्ञान रखने वाले विद्वान ज्योतिषियों से व्यक्तिगत परामर्श अवश्य लें।

अभी संपर्क करें






    हमारे संतुष्ट ग्राहकों की राय

    लक्ष्मण द्विवेदी

    परंपरागत ज्योतिष एवं वास्तु ने मुझे प्राचीन ज्ञान से जोड़कर भगवद् गीता के माध्यम से जीवन के लिए मूल्यवान मार्गदर्शन दिया है।

    लक्ष्मण द्विवेदी

    आरती कृष्णन

    परंपरागत ज्योतिष एवं वास्तु  के पॉडकास्ट सच में प्रेरणादायक हैं। भगवद् गीता पर चर्चा और उसके सिद्धांतों को रोज़मर्रा के जीवन में अपनाने की सीख ने मेरे जीवन को सकारात्मक रूप से बदल दिया है। Via Veda प्राचीन ज्ञान और आधुनिक चुनौतियों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है। हमारे साथ आत्म-खोज और परिवर्तन की इस यात्रा की शुरुआत करें।

    आरती कृष्णन

    प्रिया गुप्ता

    मेरा परामर्श अनुभव बेहद ज्ञानवर्धक रहा। मुझे जो मार्गदर्शन मिला, वह सूझबूझ भरा और मेरे जीवन से जुड़ा हुआ था। Via Veda के पेशेवर सलाहकारों की वजह से यह ज्ञान ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो पाया।

    प्रिया गुप्ता

    Scroll to Top