हमारे बारे में
हमारे बारे में
सनातन वैदिक परम्परा के परम प्रमाण भूत एवं परब्रह्मपरमात्मा के श्वास रूप वेदों की अविरल ज्ञान परंपरा अनादि काल से इस समस्त चराचर जगत में प्रवाहित हो रही है। इस ज्ञानपरंपरा का पोषण वेदों की विभिन्न शाखाओं के द्वारा किया जाता रहा है। इन्हीं शाखों में अग्रगण्य वेद पुरुष के नेत्र स्वरूप यह ज्योतिष शास्त्र लोक कल्याण हेतु वर्षों से लोगों का मार्गदर्शक रहा है। मानव जीवन की सहजता हेतु ऋषियों ने गहन शोध (ऋषिचर्या) के द्वारा इस शास्त्र रूपी विज्ञान का प्रणयन किया जो कि दीर्घकालावधि तक परंपरागत विधी (ऋति) से लोकोपकारार्थ प्रवृत्त रहा है परंतु आधुनिकता के किस युग में स्वार्थ सिद्धि हेतु इस पारंपरिक ज्योतिष-वास्तु शास्त्र को तोड़मरोड़ कर विकृत रूप से समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है जिसके कारण ज्योतिष-वास्तु शास्त्र का मूल स्वरूप नष्टप्रायः हो गया है इसका मूल कारण अनाधिकारी व्यक्तियों के द्वारा ऑनलाइन माध्यमों पर अशास्त्रीय रूप से फलादेश व ज्योतिषीय कथन करना है। अतः इन भ्रांतियों का निवारण कर शुद्ध पारंपरिक ज्योतिष-वास्तु शास्त्र के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करना ही इस वेब-फलक(Website) का उद्देश्य है ।आपका स्वागत एवं अभिनंदन।🙏🏾
About Our Jyotishacharya
Shri Sudhanshu Ranjan Mishra “Jyotishacharya”
श्री सुधांशु रंजन मिश्र “ज्योतिषाचार्य”
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से शास्त्री एवं “आचार्य की उपाधि स्वर्ण पदक” के साथ ज्योतिष विषय में। 08 वर्षों का ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र में अनुभव। वर्तमान में ज्योतिष विषयक शोधच्छात्र – श्री लाल बहादुर शास्त्री केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।
आध्यात्मिकता केंद्र में
हमारे संतुष्ट ग्राहकों की राय
लक्ष्मण द्विवेदी
परंपरागत ज्योतिष एवं वास्तु ने मुझे प्राचीन ज्ञान से जोड़कर भगवद् गीता के माध्यम से जीवन के लिए मूल्यवान मार्गदर्शन दिया है।
लक्ष्मण द्विवेदी
आरती कृष्णन
परंपरागत ज्योतिष एवं वास्तु के पॉडकास्ट सच में प्रेरणादायक हैं। भगवद् गीता पर चर्चा और उसके सिद्धांतों को रोज़मर्रा के जीवन में अपनाने की सीख ने मेरे जीवन को सकारात्मक रूप से बदल दिया है। Via Veda प्राचीन ज्ञान और आधुनिक चुनौतियों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है। हमारे साथ आत्म-खोज और परिवर्तन की इस यात्रा की शुरुआत करें।
आरती कृष्णन
प्रिया गुप्ता
मेरा परामर्श अनुभव बेहद ज्ञानवर्धक रहा। मुझे जो मार्गदर्शन मिला, वह सूझबूझ भरा और मेरे जीवन से जुड़ा हुआ था। Via Veda के पेशेवर सलाहकारों की वजह से यह ज्ञान ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो पाया।