Traditional astro vastu

।।श्रीः।।
ज्योतिषां पतये नमः।।

षोडश संस्कार सलाह

भारतीय सनातन परंपरा में 'संस्कार' वह पावन विधि है जो एक साधारण मनुष्य को 'विशिष्ट' बनाता है । जिस प्रकार खेतों से उत्पन्न अन्न अनेक संस्कारो(परिमार्जन) के बाद हमारे भोजन योग्य बनता है, ठीक उसी प्रकार षोडश संस्कार मनुष्य के व्यक्तित्व का परिमार्जन कर उसे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। यह यात्रा गर्भाधान से आरम्भ होकर अंत्येष्टि पर्यन्त चलती है। प्रत्येक संस्कार—चाहे वह शिशु की मेधा बढ़ाने वाला 'कर्णवेधसंस्कार' हो, अनुशासित करने वाला 'यज्ञोपवीत संस्कार' हो या प्रेम और धर्म का संगम 'विवाह' हो, यह हमें प्रकृति और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के साथ संतुलित करता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, ये संस्कार तदनुकूल ग्रह-नक्षत्रों और शुभ मुहूर्त में सम्पन्न किए जाने चाहिए, ताकि जीवन की बाधाएं समाप्त हों और सकारात्मकता का संचार हो। यह केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक जीवन पद्धति है जो व्यक्ति को 'दोषों' से मुक्त कर 'गुणों' से विभूषित करती है। इन संस्कारों को अपनाकर हम न केवल अपनी समृद्ध विरासत को सम्मान देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी एक सुसंस्कृत और गौरवशाली भविष्य प्रदान करते हैं। हमारा यह मंच भी आप जिज्ञासु मित्रों की सरलता हेतु पारम्परिक पद्धति द्वारा सभी संस्कार सविधि करवाने में तत्पर है।

अभी संपर्क करें






    हमारे संतुष्ट ग्राहकों की राय

    लक्ष्मण द्विवेदी

    परंपरागत ज्योतिष एवं वास्तु ने मुझे प्राचीन ज्ञान से जोड़कर भगवद् गीता के माध्यम से जीवन के लिए मूल्यवान मार्गदर्शन दिया है।

    लक्ष्मण द्विवेदी

    आरती कृष्णन

    परंपरागत ज्योतिष एवं वास्तु  के पॉडकास्ट सच में प्रेरणादायक हैं। भगवद् गीता पर चर्चा और उसके सिद्धांतों को रोज़मर्रा के जीवन में अपनाने की सीख ने मेरे जीवन को सकारात्मक रूप से बदल दिया है। Via Veda प्राचीन ज्ञान और आधुनिक चुनौतियों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है। हमारे साथ आत्म-खोज और परिवर्तन की इस यात्रा की शुरुआत करें।

    आरती कृष्णन

    प्रिया गुप्ता

    मेरा परामर्श अनुभव बेहद ज्ञानवर्धक रहा। मुझे जो मार्गदर्शन मिला, वह सूझबूझ भरा और मेरे जीवन से जुड़ा हुआ था। Via Veda के पेशेवर सलाहकारों की वजह से यह ज्ञान ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो पाया।

    प्रिया गुप्ता

    Scroll to Top